TRISHUL NEWS भारत
राजस्थान में भीषण हादसा, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार हो गई। 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल हुए करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक सभी 10 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे। इस हादसे में सभी मृतक की पहचान हो गई है। मारे गए सभी 10 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कंटेनर से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत के साथ ही 12 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) शामिल हैं, जबकि चार मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रेफर किया गया, जहां लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) और एक अन्य का इलाज जारी है।