फौजी के साथ मारपीट करना कहां तक सही

 TRISHUL NEWS भारत 


मेरठ में फौजी से मारपीट करने वालों पर रासुका लगेगा? FIR में 6 संगीन धाराएं, कितने साल के लिए जेल जाएंगे आरोपी

कपिल सिंह... भारतीय सेना के जवान, जो श्रीनगर में अपने कैंप वापस जाने के लिए सोमवार की सुबह दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वाले थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में गोतका गांव के रहने वाले कपिल कुछ दिन पहले ही कांवड़ मेले के दौरान छुट्टियों पर अपने घर आए थे। सोमवार को उन्हें वापस जाकर ड्यूटी ज्वॉइन करनी थी और इसीलिए रात में ही एयरपोर्ट के लिए निकल पड़े। रास्ते में मेरठ के सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर उनकी बहस हुई, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा गया।

मेरठ में टोल प्लाजा कर्मचारियों ने इंडियन आर्मी के जवान कपिल को खंभे से बांधकर बर्बरता से पीटा।

स्टाफ ने टोल मांगा तो कपिल ने आई कार्ड दिखाया। फिर भी टोलकर्मी नहीं माने। जिसके बाद विवाद बढ़ता गया।

मेरठ के सरूरपुर भूनी टोल प्लाजा पर गुंडों ने कश्मीर जॉइनिंग को जा रहे सेना के जवान कपिल को बुरी तरह पीटा, टोल प्लाजा गुंडों का अड्डा बना। पुलिस व 

आर्मी को इस बर्बर घटना पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जो जवान सरहदों पर गोलियों के बीच देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देता है।दुश्मन जिससे थर्राते हैं। उस जवान को खंभे से बांधकर इतनी हिंसक तरह से पीटना, देश के लिए शर्मनाक घटना।तीनों सेनाओं के अध्यक्षा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को भी इस का संज्ञान लेना चाहिए।








Post a Comment

Previous Post Next Post