आगर कलेक्टर ने टीएल में दिए निर्देश

 TRISHUL NEWS भारत 


पीएम आवास योजना की पहली किस्त लेने के बाद भी नहीं बनाया घर, इन हितग्राहियों पर होगी FIR

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ने कच्चे घरों को पक्का बनाने के लिए वर्ष 2016 में योजना शुरू की थी, जिसमें हितग्राहियों को तीन किश्तों में आर्थिक सहायता दी जा रही है। मध्य प्रदेश के हरदा शहर में सैकड़ों लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेने के बावजूद अब तक घर बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है।

अब नगरपालिका प्रशासन ऐसे हितग्राहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नगरपालिका द्वारा संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, वहीं थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया गया है। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार के अनुसार, शहर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले 248 हितग्राहियों ने पहली किस्त तो ले ली, लेकिन चार साल बाद भी न तो घर बनाया और न ही राशि लौटाई। इसी कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





Post a Comment

Previous Post Next Post